Monday, 6 November 2017

किसी का हुआ बलात्कार तो किसी को घरवालों ने ही बेचा, ये है 200 साल पुराने वेश्यालय में महिलाओं का हाल

किसी का हुआ बलात्कार तो किसी को घरवालों ने ही बेचा, ये है 200 साल पुराने वेश्यालय में महिलाओं का हाल
वेश्यावृति का चलन तो दुनियाभर में है। मगर बांग्लादेश जैसे कुछ देशों में इसे वैध माना जाता है। यहाँ के स्थानीय एनजीओ के अनुसार देश में तकरीबन एक लाख वेश्याएं तो होंगी। आपको जानकर हैरानी होगी कि बांग्लादेश में कई वेश्यालय हैं। इनमें सबसे बड़ा वेश्यालय तो दौलतदिया गांव हैं। जहाँ लगभग 1300 सेक्स वर्कर्स काम करती हैं। 
बांग्लादेश के तंगेल जिले में एक 200 साल पुराना वेश्यालय है। कांडापारा वेश्यालय यहाँ का सबसे पुराना और दूसरा सबसे बड़ा वेश्यालय माना जाता है। 2014 में इस वेश्यालय को गिरा दिया गया था। मगर इसके बाद यहां की महिलाओं का जीवन संकट में आ गया था। ऐसे में एक एनजीओ की मदद से इसे फिर शुरू किया गया।  
कई महिलाओं ने अपनी पूरी जिंदगी ही यहाँ गुजार दी है। कुछ ऐसी हैं जिन्हें गांव से अगवा कर लाया गया था तो कुछ ऐसी भी हैं जिन्हें घरवाले ही यहां बेचकर चले गए थे। एक German फोटोजर्निलस्ट Sandra Hoyn ने कंडापारा के इस वेश्यालय में घूमकर यहाँ की तस्वीरें ली। साथ ही साथ मार्मिक शब्दों में इन सेक्स वर्कर्स की जिंदगी को बयां भी किया। तो फिर देर किस बात की है। आइए देखते हैं पूरा मामला।

कांडापारा वेश्यालय की गलियां 

कांडापारा वेश्यालय की गलियां 
कांडापारा वेश्यालय इतना बड़ा है कि इसे देखकर लगता है कि किसी बड़े से शहर में कोई छोटा सा शहर बसा हो। यह 'वेश्यालय गांव' दीवार से घिरा हुआ है। इसकी संकरी गलियों में खाने और चाय के ठेले हैं। इस वेश्यालय के अपने नियम-कायदे हैं। यहां बाकी समाज से अलग ही राज चलता है।

चर्चा करते ग्राहक 

चर्चा करते ग्राहक 
यहाँ वेश्याओं के साथ आम लोगों की तरह बर्ताव नहीं किया जाता है। गरीब लड़कियों को जबरदस्ती वेश्यावृति में धकेल दिया जाता है। सेक्स वर्कर्स को यहाँ से बाहर भी नहीं जाने दिया जाता है। और तो और उन्हें अपनी कमाई का बड़ा हिस्सा 'मैडम' को देना होता है।
आइए अब आपको बताते हैं इनमें से कुछ सेक्स वर्कर्स की कहानियां।

हँसते हुए Bonna 

हँसते हुए Bonna 
Bonna जब 7 साल की थी, तब उसके सौतेले पिता ने उसके साथ बलात्कार किया था। 10 साल की उम्र में वो घर से भाग गई। इसके बाद एक आदमी ने उसे इस वेश्यालय में पहुंचा दिया। Bonna हर रोज तक़रीबन 1000 रुपये कमा लेती है।

कस्टमर के साथ आसमां 

कस्टमर के साथ आसमां 
आसमां 14 साल की उम्र से यह काम कर रही है। उसका जन्म यहीं हुआ था। आसमां स्कूल जाती थी, लेकिन उसकी माँ सेक्स वर्कर है, इसलिए बच्चे उसे चिढ़ाते थे। उसने स्कूल जाना छोड़ दिया और यहाँ नाचने लगी। अब वो सेक्स वर्कर बन गई है। 
आगे पढ़िए यहां की एक लव स्टोरी।

 बॉयफ्रेंड के साथ सुमैया 

 बॉयफ्रेंड के साथ सुमैया 
टीटू ढाका से है। वो सुमैया का बॉयफ्रेंड होने के साथ ही उसका रेगुलर कस्टमर भी है। टीटू हर महीने के हफ्ते के लिए सुमैया के पास आता है।

होती है पिटाई 

होती है पिटाई 
टीटू और सुमैया के बीच झगड़ा होता रहता है। टीटू उसकी पिटाई भी कर देता है। वो सुमैया से शादी करना चाहता है लेकिन वो हमेशा उसे मना कर देती है। वो इस बात से डरती है कि टीटू उसके पैसे लेकर भाग जाएगा। 
आगे देखिए एक माँ का दर्द।

6 महीने की बच्ची के साथ काजोल 

6 महीने की बच्ची के साथ काजोल 
काजोल को खुद की असली उम्र नहीं पता है। मगर उसे लगता है कि वो 17 साल की है। जब वो 9 साल की थी तब उसकी शादी हो गई थी। उसकी आंटी ने उसे यहाँ बेच दिया था। बच्ची पैदा होने के 2 हफ्ते बाद ही उस पर सेक्स करने के लिए दबाव बनाया गया। हालांकि बच्ची होने के कारण उसका बिजनेस कम हो पाता है। 

दीपा की आँखों में आंसू 

दीपा की आँखों में आंसू 
दीपा एक कस्टमर की वजह से प्रेग्नेंट हो गई थी। वो दो महीने की गर्भवती है। उसके लिए यह बहुत ही मुश्किल समय है। 
आगे 15 साल की सेक्स वर्कर की कहानी। 

पाखी की ऐसी है कहानी 

पाखी की ऐसी है कहानी 
पाखी की उम्र 15 साल ही है। जब वो 10 साल की थी, तब उसकी शादी हो गई। कुछ समय बाद वो वहां से भाग गई। एक आदमी उसे रास्ते से उठाकर यहाँ ले आया। वो 14 साल की उम्र में यहां पहुंच गई थी।

कस्टमर की बाँहों में मेघा 

कस्टमर की बाँहों में मेघा 
मेघा 12 साल की उम्र से एक गारमेंट फैक्ट्री में काम किया करती थी। एक आदमी से उसे ज्यादा कमाई वाला काम दिलाने की बात कही और इस वेश्यालय में लाकर बेच दिया। 
आगे जानिए क्या होना चाहिए सेक्स वर्कर की न्यूनतम उम्र।

दो कस्टमर्स के साथ पपिआ 

दो कस्टमर्स के साथ पपिआ 
18 वर्ष की पपिआ के माता-पिता बचपन में ही गुजर गए थे। पपिआ और उसके पति को हेरोइन की लत लग गई थी। पपिआ को जेल भी जाना पड़ा था। वहां उसे एक महिला मिली थी जो उसे इस वेश्यालय में ले आई। 

18 वर्ष उम्र जरूरी

18 वर्ष उम्र जरूरी
वैसे तो आधिकारिक रूप से सेक्स वर्कर की उम्र कम से कम 18 साल होनी चाहिए, लेकिन यहाँ तो 12-14 साल की लड़कियों को भी इस काम में धकेल दिया जाता है। लड़कियों को उम्र में बड़ा दिखने के लिए कई तरह की दवाइयां भी दी जाती हैं। 
आगे जानिए वेश्यालय छोड़कर क्यों नहीं जाती महिलाएं।

कस्टमर की पिटाई करती प्रिया 

कस्टमर की पिटाई करती प्रिया 
यहाँ कई महिलाओं के रेग्युलर कस्टमर और बॉयफ्रेंड्स होते हैं। उन्हें शादी के प्रपोजल भी मिलते हैं, लेकिन इन्हें बतौर सेक्स वर्कर अपनी आजादी पसंद होती है, इसलिए ये उन्हें ठुकरा देती है।

प्रिया को चूमने की कोशिश करता कस्टमर 

प्रिया को चूमने की कोशिश करता कस्टमर 
यहाँ आई अधिकतर महिलाएं गरीब होती हैं। उन पर ढेर सारा कर्ज होता है। अगर वो अपना कर्ज चुका दे तो वेश्यालय छोड़कर जा भी सकती हैं। कस्टमर्स को मना भी कर सकती हैं। लेकिन समाज इन्हें स्वीकार नहीं करता, इसलिए ये यहीं रूक जाती हैं। 
अगली तस्वीर देखकर आपको शर्म आ जाएगी।

वो खुश भी और दुःखी भी 

वो खुश भी और दुःखी भी 
यहाँ आई महिलाएं मुश्किल वक्त से निकलकर आई हैं। लेकिन यहां आकर वो खुद कमा रही हैं और किसी पर निर्भर नहीं हैं। वो साथ नाचती-गाती और हँसती भी हैं। एक तरह से वो अपनी इस छोटी सी दुनिया में खुश और आजाद हैं। Source 1

लो सुन लो, बाबा से बचने के लिए लड़कियों काे बनाना पड़ता था पीरियड्स का बहाना

लो सुन लो, बाबा से बचने के लिए लड़कियों काे बनाना पड़ता था पीरियड्स का बहाना
साध्वियों के बलात्कार के मामले में 20 साल की सजा काट रहा अय्याश बाबा राम रहीम आज भले ही जेल की चार दीवारी में कैद हो चुका है। बावजूद इसके बाबा के अपराधों की हर दिन एक नई कहानी सामने आ रही है। तभी तो वो लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। हालांकि इन बातों को सुनकर बाबा के अनुयायी ही नहीं सामान्यजन भी हैरान हैं। कारण कि बातें ही कुछ ऐसी हैं।
पिछले दिनों बताया गया था कि बाबा को सेक्स की लत है। अब डेरे में साध्वी रही एक महिला ने खुलासा किया है कि बाबा हर दिन एक नई लड़की के साथ संबंध बनाता था। आलम यह था कि लड़कियां बाबा से बचने के लिए पीरियड्स तक का बहाना बनाया करती थीं। 
आज हम आपके लिए ऐसी ही कुछ चौंकाने वाली बातें लेकर आए हैं। तो फिर देर किस बात की है। आइए जानते हैं पूरी बात।

पिताजी या पापाजी 

पिताजी या पापाजी 
डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम को उनके भक्त और उनके आश्रम में रहने वाले साधु-साध्वियां, पिताजी या पापा जी कहकर बुलाते थे। वहीं बाबा के डेरे में रहने वाली साध्वियों को शाही बेटियां कहा जाता था।

ये औरतें करती थीं तैयार 

ये औरतें करती थीं तैयार 
जो औरतें जवानी के दिनों में बाबा के साथ हमबिस्तर हो चुकी थीं। जिनसे बाबा का मन भर चुका था। ऐसी महिलाएं बाबा के साथ रात गुजारने के लिए लड़कियों का ब्रैनवॉश करती थीं।

बाबा की माफी 

बाबा की माफी 
डेरे में महिलाओं को ऐसी गुफा में रखा जाता था जहां का सीधा रास्ता बाबा की गुफा में जा मिलता था। उसके बाद उन्हें बाबा की माफी (यानी बाबा के साथ हमबिस्तर होने) के लिए भेजा जाता था।  

पसंद की लड़की 

पसंद की लड़की 
एक साध्वी द्वारा दिए गए इंटरव्यू में बताया गया कि राम रहीम रात के समय में कई साध्वियों को अपनी गुफा में बुलाता था। उनमें से जो बाबा को पसंद आती उसे रोक लेता और बाकियों को बाहर भेज देता था। 

ना सुनना पसंद नहीं 

ना सुनना पसंद नहीं 
राम रहीम को जो लड़की पसंद आ जाती थी, उसे राम रहीम के साथ न चाहते हुए भी हमबिस्तर होना पड़ता था। बाबा को ना सुनना पसंद नहीं था।

पीरियड्स का बहाना 

पीरियड्स का बहाना 
इस साध्वी ने यह भी बताया कि एक बार इसी तरह बाबा ने इस साध्वी को अपना शिकार बनाने की सोची और शारीरिक संबंध बनाने चाहे। लेकिन इस साध्वी ने समझदारी से काम लिया और पीरियड्स का बहाना बनाकर बच निकली। 

नशीला पेय पिलाकर वश में 

नशीला पेय पिलाकर वश में 
पहचान छुपाए रखने की शर्त पर साध्वी ने बताया कि राम रहीम एक विशेष तरह का नशीला पदार्थ पिलाकर साध्वियों को अपने वश में कर लेता था और उनके साथ संबंध बनाता था। 

ऑस्ट्रेलिया से सेक्स की दवा 

ऑस्ट्रेलिया से सेक्स की दवा 
खबरों के अनुसार, बाबा सेक्स एडिक्टेड था। वह अपनी सेक्स पावर बढ़ाने के लिए ऑस्ट्रेलिया से सेक्स की दवा मंगवाता था। साध्वी का यह भी कहना था कि बाबा की गुफा से अक्सर लड़कियों के चीखने-चिल्लाने की आवाज आया करती थी।

हनीप्रीत से संबंधों पर 

हनीप्रीत से संबंधों पर 
एक साध्वी ने बताया कि हनीप्रीत और बाबा बाप-बेटी नहीं है। ये सारे दावे गलत हैं। हनीप्रीत तो बाबा तक लड़कियां पहुंचाने का काम करती थी। हनीप्रीत की वजह से ही बाबा और उसकी पत्नी में भी दूरियां थी।

देता था धमकियां 

देता था धमकियां 
साध्वियां बाबा के खिलाफ मुँह खोलने से इसलिए भी कतराती थी क्योंकि बाबा उन्हें डरा धमका कर रखता था कि अगर किसी ने उसके खिलाफ कुछ बोला तो वो साध्वी के भाई और पिता का कत्ल करवा देगा। बाबा एक साध्वी के भाई को मरवा भी चुका था। 
यह स्टोरी अपने फैंस के साथ भी शेयर कीजिएगा। 

लो सुन लो, कभी पाई-पाई को मोहताज थी राधे माँ, पेट पालने के लिए करती थी सिलाई

लो सुन लो, कभी पाई-पाई को मोहताज थी राधे माँ, पेट पालने के लिए करती थी सिलाई
बाबा राम रहीम के जेल जाने के बाद करीब-करीब सभी फर्जी और ढोंगी बाबाओं की सांस गले में अटक गई है। जब फर्जी बाबाओं की बात चल रही है तो हम राधे माँ को कैसे भूल सकते हैं? लोगों के दिलों में देवी की तरह बसने वाली, अजीबोगरीब तरीके से लोगों के कष्ट दूर करने वाली, आशीर्वाद का फूल देकर "आई लव यू फ्रॉम द बॉटम ऑफ माय हार्ट" कहने वाली राधे माँ आए दिन खबरों में छाई रहती है। 
कभी राधे माँ स्कर्ट पहन कर पोज देती है तो कभी अपने भक्तों की गोदी में बैठी नजर आती है। बिना नए कपड़ों और गहनों के वो किसी को दर्शन दे ऐसा हो ही नहीं सकता। लेकिन सोचने वाली बात है कि आखिर कौन है ये महिला और ये राधे माँ बनी कैसे?  
तो फिर देर किस बात की है। आइये जानते हैं हम पूरी कहानी।

पंजाब की पैदाइश 

पंजाब की पैदाइश 
राधे माँ का असल नाम सुखविंदर कौर है। राम रहीम की तरह ही वो पंजाब के गुरदासपुर के छोटे से गांव दोरांगला की रहने वाली है। उनका जन्म 1965 में दोरांगला में ही हुआ था। 

भक्ति में लीन सुखविंदर 

भक्ति में लीन सुखविंदर 
दोरांगला गांव के लोग देवी-देवताओं के समान ही राधे माँ की पूजा करते हैं। वहां के लोगों के अनुसार सुखविंदर कौर उर्फ़ राधे माँ बचपन से पढ़ाई से ज्यादा माता की भक्ति में लीन रहती थी। 

स्कर्ट में राधे माँ 

स्कर्ट में राधे माँ 
राधे माँ अपने पहनावे को लेकर खासी चर्चा में रहती है। मिनी स्कर्ट में उनकी ये तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हुई थी। खबरों के अनुसार, राधे माँ बनने के पहले सुखविंदर कौर काली माँ की बड़ी भक्त थी। वे अपने घर के निकट बने काली मंदिर में पूरा दिन पूजा करने में बिता देती थी।

चौथी तक की पढ़ाई 

चौथी तक की पढ़ाई 
राधे माँ केवल चौथी क्लास तक ही पढ़ पाई। 17 साल की उम्र में उनकी शादी मोहन सिंह नामक व्यक्ति से कर दी गई। 22 साल की उम्र तक राधे माँ छह बच्चों की माँ बन चुकी थी।  

करती थी सिलाई 

करती थी सिलाई 
बताते हैं कि सुखविंदर कौर उर्फ़ राधे माँ की घर की माली हालत कुछ ठीक नहीं थी। वे अपने पति की आर्थिक रूप से सहायता करने के लिए कपड़े सिलने का काम करती थी। 

पति गया विदेश 

पति गया विदेश 
जब घर की आर्थिक स्थिति नहीं सुधरी तो राधे माँ का पति पैसे कमाने के लिए विदेश क़तर की राजधानी दोहा चला गया। इसके बाद तो राधे माँ की लाइफ ही बदल गई।

आध्यात्म की ओर झुकाव 

आध्यात्म की ओर झुकाव 
पति के जाने के बाद राधे माँ अकेली हो गई। 23 साल की उम्र में वो महंत रामदीन दास के सम्पर्क में आई। महंत ने उन्हें आध्यात्मिक दीक्षा दी। बस इसके बाद सुखविंदर कौर राधे माँ बन गई।

दुर्गा माँ का अवतार 

दुर्गा माँ का अवतार 
राधे माँ के फॉलोअर्स उन्हें दुर्गा माँ का अवतार मानते हैं। 52 वर्षीय राधे माँ बिना लाल जोड़े और सोने के गहनों के बिना भक्तों के बीच नहीं जाती।

लग चुके हैं कई आरोप 

लग चुके हैं कई आरोप 
राधे माँ पर उनके भक्तों को गले लगाने, गोद में उठाने, मिलने के लिए पैसे वसूलने के आरोप लग चुके हैं। उनसे मिलने के लिए सेलेब्रिटीज़ की भी भीड़ लगी रहती है।  
तो देखा आपने किस तरह पंजाब के एक छोटे से गांव की चौथी पढ़ी हुई लड़की माँ दुर्गा का अवतार बन गई।