आपके साथ भी ऐसा कई बार हुआ होगा जब सड़क के रास्ते सफर करते समय आप एक शहर से दूसरे शहर या एक राज्य से दूसरे राज्य में गए होंगे। इस दौरान आपने सड़क किनारे कई तरह की चीजें भी देखी होंगी। इन्हीं में से एक हैं 'मील के पत्थर' या 'माइल स्टोन्स'।
दरअसल ये सड़कों के किनारे पर लगे हुए वो पत्थर होते हैं जो आपको रास्ते से जुड़ी जानकारियां देते हैं। जैसे कि कोई जगह कितनी दूर है, आगे आने वाला गांव या शहर कौन सा है आदि-आदि। आपने कभी इन पत्थरों को नोटिस किया हो तो, देखा होगा कि इन पत्थरों पर सफेद के अलावा भी कुछ और रंग होते हैं। इनमें पीला, हरा या काला जैसे रंग भी दिखाई देते हैं। आपने कभी सोचा है कि आखिर ऐसा क्योंं? क्या इन अलग-अलग रंगों का भी कोई मतलब होता है?
तो हम आपको बता दें कि इन अलग-अलग रंगों का बिल्कुल मतलब होता है। आज हम आपको यही बात बताने वाले हैं। आप बस ध्यान से यह स्टोरी पढ़िएगा।
मील के पत्थर का महत्व
मील के पत्थर यात्रियों के लिए मार्कर की तरह होते हैं। ये उन्हें बताते हैं कि वो सही दिशा में चल रहे हैं और उनकी मंजिल अब कितनी दूर है। मील के पत्थर अधिकतर 1 मील की दूरी या कभी-कभी 1 मील में अलग-अलग हिस्सों में लगे होते हैं।
पीला रंग
आपके रास्ते में भी कभी ना कभी पीले रंग के मील के पत्थर भी आए होंगे। पीले रंग के मील के पत्थर नेशनल हाईवे (राष्ट्रीय राजमार्ग) पर लगे होते हैं।
जानिए हरे रंग का अर्थ।
क्या होते हैं नेशनल हाईवे?
दिसंबर 2016 के आंकड़ों के हिसाब से देश में नेशनल हाईवे का नेटवर्क 1,65,000 किलोमीटर क्षेत्र में फैला हुआ है। नेशनल हाईवे, विभिन्न राज्यों और शहरों को जोड़ते हैं। इनकी देखभाल केंद्र सरकार करती है।
हरा रंग
पीले रंग के बाद आता है हरा रंग। यदि आपको रास्ते में बने मील के पत्थर के ऊपरी हिस्से पर हरी पट्टी दिखाई दे रही है तो इसका मतलब है कि आप नेशनल नहीं बल्कि स्टेट हाईवे पर हैं।
यह होता है काले रंग का मतलब।
स्टेट हाईवे बोले तो
स्टेट हाईवे, राज्य के शहरों और जिलों को आपस में लिंक करते हैं। साथ ही साथ इन्हें नेशनल हाईवे से भी जोड़ते हैं।स्टेट हाईवे की देख-रेख राज्य सरकार के हाथों में होती है।
काला रंग

क्या आपने कभी माइलस्टोन के ऊपरी हिस्से में काला रंग देखा है? यदि आपको किसी मील के पत्थर के ऊपरी हिस्से में काला, सफेद या नीला रंग आ रहा है तो आपकी एंट्री किसी बड़े शहर या जिले में हुई है।
आगे पढ़िए नारंगी रंग का मतलब।
कौन करता है देखरेख
इस शहर या जिले की सड़क की देख-रेख यहां के प्रशासन को होती है। वो ही इसके जिम्मदार होते हैं।
नारंगी रंग
आपकी राह में नारंगी रंग के मील के पत्थर आ जाने का मतलब है कि आप किसी गांव में आ चुके हैं। यह ऑरेंज स्ट्रिप 'प्रधान मंत्री ग्राम सड़क योजना' की ओर संकेत करती है।
थी ना नई जानकारी?
चलिए अब अगर आप कहीं जाएंगे तो आपको पता होगा कि आप किस तरह के हाईवे पर हैं। आप किसी शहर में हैं या गांव में। साथ ही अगर सड़क खराब मिली तो आपको पता होगा कि गलती किसकी है।
इस जानकारी को अन्य लोगों के साथ भी जरूर शेयर कीजिएगा।









No comments:
Post a Comment