Monday, 6 November 2017

ये हैं दुनिया के वो 20 देश जहां इस उम्र में बनाए जा सकते हैं संबंध, कुछ देशों में तो बच्चे भी बना सकते हैं संबंध

ये हैं दुनिया के वो 20 देश जहां इस उम्र में बनाए जा सकते हैं संबंध, कुछ देशों में तो बच्चे भी बना सकते हैं संबंध
देश में शारीरिक संबंध बनाने की एक निश्चित उम्र है। यह बात तो हम सभी जानते हैं। समाज के हिसाब से शादी के बाद ही संबंध बनाना सही होता है। मगर कानूनी रूप से देश में 18 साल की उम्र पार करने के बाद संबंध बनाए जा सकते हैं। 
वैसे तो संबंध बनाना एक प्राकृतिक क्रिया है। मगर फिर भी इसके लिए कानूनी मंजूरी जरूरी होती है। इस मामले को कानून के दायरे में रखने के भी कई कारण होते हैं। पहला यह कि इससे दुष्कर्म जैसी घटनाओं पर शिकंजा कसा जा सके। दूसरा इससे बाल शोषण पर भी लगाम लगाई जा सके। 
भारत में संबंध बनाने की वैधानिक उम्र तो हमने पता कर ली। मगर क्या आप जानते हैं कि अन्य देशों में यह उम्र क्या है? बता दें कि किसी देश में तो यह उम्र बहुत ही कम है। वहीं कुछ देशों में 18 साल की उम्र के बाद भी संबंध नहीं बनाए जा सकते हैं। 
आइए जानते हैं कि आखिर कैसी है विभिन्न देशों की स्थिति? 

अमेरिका 

अमेरिका 
यूएसए की बात की जाए तो यहां एक निश्चित 'एज ऑफ कंसेंट' नहीं है। अमेरिका में स्टेट्स के हिसाब से यह उम्र 16-18 साल के बीच हो सकती है।

यूनाइटेड किंगडम 

यूनाइटेड किंगडम 
यूनाइटेड किंगडम को ब्रिटेन के रूप में भी जाना जाता है। वहां 16 साल की उम्र के बाद आपसी सहमति से संबंध बनाए जा सकते हैं। इस उम्र को घटाकर 15 साल करने की मांग भी की गई थी, मगर इसे मंजूरी नहीं दी गई।

श्रीलंका 

श्रीलंका 
वैसे तो श्रीलंका में कानूनी रूप से 'ऐज ऑफ कंसेंट' 16 साल है। लेकिन यहां कुछ कम्यूनिटीज में लड़कियों की शादी 12 साल की उम्र में भी हो जाती है। और तो और अगर बड़े लोगों की अनुमति हो तो इसके पहले भी शादी हो जाती है। 

बांग्लादेश 

बांग्लादेश 
भारत के पड़ोसी देशों में बांग्लादेश इस मामले में सबसे आगे है। वहां 14 साल की उम्र में संबंध बनाना वैध है।

स्पेन 

स्पेन 
एक वक्त तक जब स्पेन में 'ऐज ऑफ कंसेंट' 13 साल हुआ करती थी। विरोध के बाद इसे बढ़ाकर 16 साल किया गया।

जर्मनी 

जर्मनी 
जर्मनी इस मामले में बहुत आगे है। यहां तो 14 साल की उम्र में ही संबंध बनाने की छूट है। हालांकि 14 साल का लड़का या लड़की किसी 21 साल से बड़े व्यक्ति के खिलाफ कोई शिकायत करता है तो उस व्यक्ति को यह बहुत भारी पड़ सकता है।

इटली 

इटली 
स्पेन की तरह ही इटली में भी 14 साल की उम्र में संबंध बनाने की छूट है। हालांकि कुछ मामलों में यह उम्र 16 साल हो जाती है।

फ्रांस 

फ्रांस 
फ्रांस में 15 साल की उम्र के बाद संबंध बनाए जा सकते हैं। 'स्वीडन' और 'डेनमार्क' में भी 15 साल 'ऐज ऑफ कंसेंट' है।

चीन

चीन
पड़ोसी देश चीन में संबंध बनाने की उम्र केवल 14 साल है। हालांकि यहां 14 साल से कम उम्र की लड़की का प्रॉस्टिट्यूट बनना भी गैरकानूनी है।

जापान 

जापान 
स्पेन ने तो फिर भी अपने यहां उम्र बदल ली। मगर जापान में अब भी 13 साल की उम्र संबंध बनाने के लिए सामान्य उम्र है।

ऑस्ट्रेलिया 

ऑस्ट्रेलिया 
ऑस्ट्रेलिया का मामला भी अमेरिका की तरह है। यहां 'ऐज ऑफ कंसेंट' 16-17 साल है। यह उस क्षेत्र पर निर्भर करता है जहां आप रहते हैं। 

चिली 

चिली 
चिली में 14 साल की उम्र में संबंध तो बना सकते हैं। मगर 18 साल के होने तक इस बात पर भी कुछ नियम तो लागू होते हैं। यहां 18 साल से कम उम्र में होमो-सेक्सुअल एक्टिविटीज गैरकानूनी है। 

पाकिस्तान 

पाकिस्तान 
हमारे पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी 18 की उम्र के पहले संबंध बनाना गैरकानूनी है। साथ ही यहां पत्नी के अलावा किसी और से संबंध बनाना भी गैरकानूनी है।

इराक 

इराक 
पाकिस्तान की तरह ही इराक, तुर्की, सोमालिया और कैलिफोर्निया आदि देशों में भी 18 साल की उम्र में ही संबंध बनाए जा सकते हैं। 

बहरीन 

बहरीन 
बहरीन में रहने वाले लोगों को संबंध बनाने के लिए थोड़ा ज्यादा इंतजार करना पड़ता है। यहां 21 साल की उम्र से पहले संबंध बनाना गैरकानूनी है। यह नियम उन महिलाओं के लिए भी हैं, जिन्होंने पिता की मर्जी के बिना शादी की है। 

सऊदी अरब 

सऊदी अरब 
सऊदी अरब का केस तो अलग ही है। यहां शादी के बाहर सभी तरह के संबंध गैरकानूनी है। मगर यहां शादी के लिए कोई न्यूनतम उम्र निर्धारित नहीं है।

अंगोला 

अंगोला 
अंगोला, दक्षिणी अफ्रीका का एक देश है। यहां तो 12 साल की उम्र में ही संबंध बनाने की इजाजत है। हालांकि कुछ मामलों में 12-15 साल की उम्र के बीच के संबंधों को चाइल्ड एब्यूज भी माना जाता है।

अफगानिस्तान 

अफगानिस्तान 
मुस्लिम देश अफगानिस्तान में शादी से बाहर संबंध बनाना गैरकानूनी है। यहां पुरुषों के लिए शादी की न्यूनतम उम्र 10 साल और महिलाओं के लिए 9 साल है।

हॉन्ग कॉन्ग 

हॉन्ग कॉन्ग 
हॉन्ग कॉन्ग की बात की जाए तो यहां 16 साल के बाद सेक्सुअल एक्टिविटी की जा सकती है। हालांकि महिलाएं 21 की उम्र के बाद ही अप्राकृतिक सेक्स कर सकती है।

ईरान

ईरान
ईरान में भी शादी के बाद ही संबंध बनाए जा सकते हैं। यहां महिलाएं 15 साल और पुरुष 18 साल की उम्र के बाद शादी कर सकते हैं। हालांकि कोर्ट की इजाजत पर कम उम्र में भी शादी की जा सकती है। 

No comments:

Post a Comment