यदि आप कभी बार या क्लब में गए होंगे तो आपने वहां के डांसर्स को सेक्सी कपड़े पहनकर, मेकअप के साथ डांस करते हुए देखा होगा। ये डांसर्स वहां मौजूद लोगों को एंटरटेन और अट्रैक्ट करने की कोशिश करते हैं। हमारे लिए तो ये सिर्फ डांसर्स ही होते हैं।
लेकिन इस काम के अलावा भी इनकी एक पहचान होती है। उस मेकअप के पीछे इनका एक और चेहरा छुपा होता है। इन सभी डांसर्स की अपनी एक जिंदगी और कहानी होती है। यह और बात है कि अधिकांश लोग इन बातों से अनजान ही बने रहते हैं।
Sergey Melnitchenko यूक्रेन के एक आर्टिस्ट हैं। Sergey ने हॉन्ग कॉन्ग जाकर बतौर मॉडल-डांसर काम शुरू किया। इसके बाद उन्होंने चीन के एक अंडरग्राउंड नाइट क्लब में भी जॉब किया। इस नाइट क्लब में Sergey ने एक बहुत ही अलग दुनिया देखी। Sergey ने 'Behind The Scenes' नाम से एक फोटो सीरीज बनाई।
आज हम आपके लिए ऐसा ही कुछ लेकर आए हैं। आप बस बिना देर किए इसे देखिए।
एक सन्नाटा सा है
इस तस्वीर को देखकर लग रहा है जैसे यहां जितना ज्यादा संगीत का शोर होता होगा, उनकी जिंदगी में उतना ही सन्नाटा पसरा होगा।
जिंदगी को मैसेज
वैसे तो यह साइन फोटोग्राफर के लिए है, मगर लग रहा है जैसे ये जिंदगी से भी ऐसा ही कुछ कहना चाहती हैं।
आगे देखिए कुछ प्यार भरे पल।
दोस्त का साथ
दोस्ती और प्यार दो ऐसी चीजें हैं जो कहीं भी अपनी जगह बना ही लेती है। यहां दर्द तो है, लेकिन खुदा का रहम है कि दर्द बांटने वाले भी हैं।
सूख गए आंसू
इस डांसर को किस बात का दर्द है, यह तो नहीं पता। मगर हां, उसकी आँखों में आंसू भी नजर नहीं आ रहे हैं।
देखिए किस तरह होते हैं तैयार।
छुपा लो दर्द
मेकअप की परतों में सिर्फ चेहरे की कमियां ही नहीं बल्कि दर्द भी छुप जाते हैं। आज से पहले मुझे तो यह बात नहीं पता थी।
लड़के भी शामिल
यहां सिर्फ लड़कियां ही नहीं लड़के भी उनकी तरह कपड़े पहनकर और तैयार होकर लोगों का मनोरंजन करते हैं।
देखिए यहां की कड़वी सच्चाई।
गहरे हैं निशान
यह चोट के निशान सिर्फ शरीर पर ही नहीं बल्कि मन पर भी हैं।
एक इंतजार
वैसे तो इस तस्वीर में यह लड़की अपने सामने मौजूद व्यक्ति को देख रही है। लेकिन उसकी आंखों में देखकर लग रहा है जैसे वो सदियों से आजादी के इंतजार में है।
देखिए कैसे ये निकाल लेते हैं, मुस्कुराने के पल।
हो गया वक्त
परफॉर्मेंस से पहले तो परफेक्ट दिखना ही होता है। साथ ही थोड़ी प्रैक्टिस कर लेना भी तो जरूरी है।
मस्ती के पल
चेहरे पर छाए हुए दर्द और पथरीली आंखों के साथ ही यहां अक्सर ही मुस्कुराहट की रोशनी भी फैल ही जाती है।
इस तरह होते हैं नशे में चूर।
डूब जाना ही बेहतर
शायद इन लोगों को जिंदगी की असलियत कुछ रास नहीं आती होगी। इसलिए ये नशे में रहकर एक अलग ही दुनिया में जाना चाहते हैं।
थोड़ा बतियां लें
वो कहते हैं ना कि बांटने से दर्द कम होता है। ये दोनों भी कुछ इसी तरह अपने दर्द को कम करने कोशिश कर रही हैं।
आगे इनकी नहीं हमारी सच्चाई है।
नींद भी गायब
जब दिल में सुकून ना हो तो आँखों की नींद भी गायब हो जाती है।
चेहरे पर चेहरा
चेहरे पर मुखौटा सिर्फ इस नाइट क्लब की सच्चाई नहीं है। यह तो हम सभी की सच्चाई है। ये मुखोटे तो फिर भी नजर आ रहे हैं। कुछ लोगों के चेहरे पर तो इन्हें पहचानना मुश्किल होता है।















No comments:
Post a Comment