शादीशुदा महिलाओं के लिए 'करवा चौथ' का व्रत करना, पति की लंबी आयु की कामना करना, पति के लिए अपने प्यार को जाहिर करने जैसा ही होता है। खासतौर पर नई नवेली महिलाएं जो हाल ही में शादी के बंधन में बंधी हैं, उनके लिए 'करवा चौथ' किसी बड़े त्यौहार से कम नहीं है।
लेकिन अगर यही काम कोई दबाव बनाकर किसी से करवाए तो फिर आप क्या कहेंगे? खबर है साध्वी के यौन शोषण के मामले में 20 साल की कैद काट रहा बाबा राम रहीम खुद की उम्र बढ़ाने के लिए कुंवारी लड़कियों को यह व्रत रखने के लिए कहता था।
जी हां। वैसे तो बाबा को लेकर हर दूसरे दिन कोई न कोई नया खुलासा हो रहा है। मगर अब यह एक और बात इस मामले में जुड़ गई है। सुनने में तो यह भी आया है कि इस बात के लिए विदेश से भी लड़कियां आती थीं। पूरा मामला जानने के लिए पढ़िए यह स्टोरी।
राम रहीम की काली करतूतें
बाबा राम रहीम की काली करतूतों के किस्से खत्म ही नहीं हो रहे हैं। एक के बाद एक कारनामा सामने आ रहा है।
साध्वियों से व्रत
सुनने को मिला है कि डेरे में बाबा को इस बात से कोई मतलब नहीं था कि कौन सी लड़की व्रत रखना चाहती है और कौन सी नहीं। यह नियम सभी के लिए समान था। सभी को व्रत रखना होता था।
बीवी को क्यों नहीं करने देता था व्रत, आगे जानिए।
बीवी को क्यों नहीं करने देता था व्रत, आगे जानिए।
बीवी-बेटियों को मनाही
हैरान कर देने वाली बात ये है कि राम रहीम की बीवी और बेटियों को 'करवा चौथ' का व्रत रखने की सख्त मनाही थी।
भगवान के लिए व्रत रखो
गुरमीत राम रहीम डेरे की लड़कियों से कहता था कि पति के लिए व्रत रखने से कोई मतलब नहीं, भगवान के लिए व्रत रखें। चूंकि राम रहीम खुद को डेरे का भगवान मानता था इसलिए वो खुद के लिए व्रत करने के लिए कहता था।
डेरे में 'करवा चौथ' के वीडियो में थी यह खास बात।
डेरे में 'करवा चौथ' के वीडियो में थी यह खास बात।
वीडियो हुआ वायरल
कुछ समय पहले राम रहीम के डेरे का एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें साफ देखा जा सकता था कि किस तरह महिलाएं 'करवा चौथ' के दिन पूजा के लिए डेरे में इकठ्ठी हुई थी।
पापा के लिए व्रत
आगे उस वीडियो में ये देखा गया कि 2 लड़कियां एक बैनर पकड़े हुई थी। इसमें लिखा था, "लोग रखते हैं व्रत उनके लिए जो सिर्फ उनका सुहाग है। और हम रखते हैं व्रत अपने पापा के लिए, जो दोनों जहान के सुहाग है।"
विदेश से आने वाले लोगों से क्या लेता था बाबा, आगे जानिए।
विदेश से आने वाले लोगों से क्या लेता था बाबा, आगे जानिए।
दर्शन के बाद व्रत खोलती थी
इन लाइनों को पढ़ने के बाद तो आप समझ ही गए होंगे कि किस तरह राम रहीम में डेरे में रहने वाली लड़कियों का ब्रेनवॉश कर रखा था। 'करवा चौथ' का व्रत रखने वाली महिलाएं बाबा के दर्शन के बाद ही अपना व्रत खोलती थीं।
विदेश से आते थे लोग
राम रहीम के अनुयायी के अनुसार, बाबा ने डेरे में 'करवा चौथ' जैसा व्रत बना रखा था। इसमें हिस्सा लेने के लिए विदेश से लोग आते थे और जो नहीं आ पाते थे। उनसे वेब कैम के द्वारा संपर्क कर मोटी रकम वसूली जाती थी।
पांच गुना महंगाई
इस दिन जब लड़कियां 'करवा चौथ' का व्रत रखती थी और व्रत के लिए उन्हें सामग्री की जरूरत होती थी तो वो भी उन्हें डेरे से ही खरीदनी पड़ती थी। जो बाजार दाम से चार-पांच गुना महँगी होती थी।










No comments:
Post a Comment