Monday, 6 November 2017

जानवरों जैसी जिंदगी जी रहे हैं रोहिंग्या मुसलमान, इन 10 तस्वीरों में छलक रहा है उनका दर्द

जानवरों जैसी जिंदगी जी रहे हैं रोहिंग्या मुसलमान, इन 10 तस्वीरों में छलक रहा है उनका दर्द
म्यांमार से करीब तीन लाख मुसलमानों को निकाला जा चुका है। वो समुद्र के रास्ते बांग्लादेश में शरण लेने पहुंचे हैं।रोहिंग्या मुसलमानों को भारत ने भी शरण देने से मना कर दिया है। ऐसे में इन दिनों बांग्लादेश के शामलापुर और कॉक्स बाजार में डेरा जमाए ये मुस्लिम काफी बुरी हालात में अपने दिन गुजार रहे हैं। न इनके सिर पर रहने के लिए छत है और न पेट भरने के लिए खाना। जब भी इनके पास कोई मदद के लिए खाना बाँटने पहुँचता है तो सभी उस पर टूट पड़ते हैं। 
आपको बता दें कि म्यांमार में 25 अगस्त को भड़की हिंसा में करीब 400 लोगों के मरने की खबर भी सामने आई थी। इसके बाद से ही रोहिंग्या मुसलमानों की ऐसी हालत है। आज हम आपके लिए ऐसी ही कुछ तस्वीरें लेकर आए हैं जिनमें रोहिंग्या मुसलमानों का दर्द साफ झलक रहा है। एक बार आप भी देखिए।

आँख में मार दी गोली

आँख में मार दी गोली
ये तस्वीर सात बच्चों की माँ गुल्ताज बेगम की है। गुलताज के अनुसार हमलावरों ने उनके पति की हत्या कर उनकी आँख में गोली मार दी थी। 

ये हो रहे हैं परेशान

ये हो रहे हैं परेशान
इन बिगड़े हालातों से सबसे ज्यादा परेशान बच्चे और बूढ़े हो रहे हैं। इन्हें भूखे पेट ही अपने दिन गुजारने पड़ रहे हैं। 
आगे देखिये परेशान करने वाली कुछ और तस्वीरें। 

इतने सालों से रह रहे थे म्यांमार में 

इतने सालों से रह रहे थे म्यांमार में 
रोहिंग्या समुदाय 12वीं सदी के शुरुआती दशक में म्यांमार के रखाइन इलाके में आकर बसा था। यह और बात है कि म्यांमार के बौद्ध बहुसंख्यक समुदाय ने उन्हें आज तक नहीं अपनाया है।

2012 में भड़की थी हिंसा

2012 में भड़की थी हिंसा
2012 में रखाइन में रोहिंग्या मुसलमानों के द्वारा कुछ सुरक्षाकर्मियों की हत्या का मामला सामने आया था। इसके बाद रोहिंग्या और सुरक्षाकर्मियों के बीच हिंसा भड़क गई थी। तब से लेकर आज तक हालात ठीक नहीं हो पाए हैं।
आगे देखिये महिला की आँख से बहते आंसुओं में छलकता दर्द। 

लगाते रहते हैं एक-दूसरे पर आरोप

लगाते रहते हैं एक-दूसरे पर आरोप
म्यांमार के सुरक्षा बल और रोहिंग्या समुदाय दोनों एक-दूसरे पर अत्याचार के आरोप लगाते रहते हैं।

25 अगस्त से हो गए हालात बदतर

25 अगस्त से हो गए हालात बदतर
25 अगस्त 2017 को रोहिंग्या मुसलामानों ने पुलिस वालों पर हमला कर दिया था, जिसमें कई पुलिस वाले घायल हो गए थे। इसके बाद भड़की हिंसा ने रोहिंग्या समुदाय के हालात बदतर कर दिए। 
आगे देखिये रोहिंग्या मुसलमानों की मार्मिक तस्वीरें।

भारत भी नहीं देगा शरण

भारत भी नहीं देगा शरण
भारतीय गृह मंत्रालय की तरफ से ये बयान आ चुका है कि भारत, रोहिंग्या मुसलमानों को भारत में शरण नहीं देगा। उन्हें सीमा लांघकर भारत पहुँचने से रोका जा सके, इसलिए भारत-म्यांमार सीमा पर सुरक्षा बढ़ाई गई है।

सुप्रीम कोर्ट में है मामला

सुप्रीम कोर्ट में है मामला
कई मानवाधिकार संगठन, सरकार से रोहिंग्या समुदाय को भारत में रहने देने के लिए सरकार से गुहार लगा रहे हैं। वहीं सरकार के अनुसार वे अवैध प्रवासी हैं। ये मामला फिलहाल सुप्रीम कोर्ट में है। 
आगे की तस्वीर में देखिए प्रेग्नेंट महिला का दर्द।

भारत में हैं इतने रोहिंग्या मुसलमान

भारत में हैं इतने रोहिंग्या मुसलमान
भारत में भी करीब 40 हजार रोहिंग्या मुसलमान रहते हैं। ये मुस्लिम जम्मू, हैदराबाद, दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में डेरा जमाए हुए हैं।

देश में नहीं है कोई शरणार्थी कानून

देश में नहीं है कोई शरणार्थी कानून
भारत में कोई शरणार्थी कानून नहीं है, क्योंकि भारत ने शरणार्थियों को लेकर हुई संयुक्त राष्ट्र की 1951 शरणार्थी संधि और 1967 में लाए गए प्रोटोकॉल पर अभी भी हस्ताक्षर कर अपनी मंजूरी नहीं दी है। 
आगे एक और तस्वीर बाकी है। 

बांग्लादेश कर रहा है मदद

बांग्लादेश कर रहा है मदद
बांग्लादेश ने रोहिंग्या मुसलमानों की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाए हैं। वो इन मुसलमानों को शरण देने के लिए एक नये शिविर की जमीन देने के लिए तैयार हो गया है। 

No comments:

Post a Comment