आमतौर पर हम इंसान के रूप में महिला और पुरुष को ही पहचानते हैं। हालांकि हम जानते हैं कि ट्रांसजेंडर्स का भी अस्तित्व होता है। लेकिन हम कथित सामान्य लोग उन्हें खुद से अलग मानते हैं। समाज के इसी बर्ताव की वजह से इनमें से कई लोग अपनी असलियत खुलकर जाहिर भी नहीं करते हैं।
लेकिन कुछ ट्रांसजेंडर्स होते हैं जो खुद को जिस रूप में देखना चाहते हैं, उसी में वो परिवर्तित हो जाते हैं। आपने कुछ महिलाओं की कहानी सुनी होगी, जिनका जन्म पुरुष के रूप में हुआ था। मगर दुनिया में ऐसे कई पुरुष भी हैं, जो पैदा तो महिला के रूप में हुए थे लेकिन बाद में बन गए पुरुष।
और तो और यह तमाम पुरुष आपको इन तस्वीरों में बेहद हॉट और फिट भी दिखाई देंगे। आप इन्हें देखकर सोच भी नहीं पाएंगे कि ये किसी समय में बहुत नाजुक रहे होंगे। चलिए, अब ज्यादा बात नहीं करते हैं। सीधे आपको मिलवाते हैं इन लोगों से।
Loren Cameron

Loren अमेरिकन फोटोग्राफर, ऑथर और ट्रांससेक्सुअल एक्टिविस्ट हैं। उनकी फोटोग्राफी भी ट्रांससेक्सुअल्स पर ही फोकस होती है। 'Loren ने Body Alchemy: Transsexual Portraits' सीरीज में अपने महिला से पुरुष बनने के अनुभव को शेयर किया है।
Ryan Sallans

Ryan ट्रांसजेंडर स्पीकर, ऑथर और एडवोकेट हैं। Sallans कई टीवी और रेडियो शो में अपनी मौजूदगी दर्ज करवा चुके हैं। Sallans 2005 में महिला से पुरुष में ट्रांसफॉर्म हुए थे।
यह बॉडी बिल्डर पहले था महिला।
Aydian Dowling

Dowling न्यूयॉर्क के बॉडीबिल्डर, एक्टिविस्ट और ब्लॉगर हैं। Dowling 'Men's Health Magazine' के एक कांटेस्ट के फाइनलिस्ट में जगह बनाने के बाद Gay Times के कवर पेज पर भी नजर आ चुके हैं।
Jaimie wilson

Wilson फ्लोरिडा के एक म्यूजिशियन हैं। Wilson ने 2015 में महिला से पुरुष बनने का फैसला लिया था। 2 साल तक टेस्टोस्टेरोन ट्रीटमेंट, सर्जरी और हार्ड वर्क के दम पर Wilson खूबसूरत महिला से हैंडसम मैन बन गए। Wilson ने अपना यह ट्रांसफॉर्मेशन सोशल मीडिया पर भी शेयर किया था।
आगे है प्रेगनेंट होने वाला दुनिया का पहला पुरुष।
Thomas Beatie

Beatie अमेरिकन पब्लिक स्पीकर, ऑथर और एडवोकेट हैं। Beatie ने 2008 में दुनिया का पहला प्रेगनेंट आदमी बनकर खूब सुर्खियां बटोरी थी। beatie ने 23 की उम्र में पुरुष बनना शुरू किया था लेकिन अपने रिप्रोडक्टिव ऑर्गन्स को बदला नहीं था। Beatie तीन बच्चों को जन्म दे चुके हैं।
Buck Angel

Angel अमेरिकन एडल्ट फिल्म प्रोडूसर और एक्टिविस्ट हैं। Angel अमेरिका में घूमकर लोगों को ह्यूमन सेक्सुअलिटी के बारे में एज्युकेट भी कर रहे हैं। Angel ने 28 की उम्र में पहुंचने के बाद ट्रांस मैन बनने का फैसला लिया था।
यह कॉमेडियन भी हुआ करता था महिला।
Ian harvie

Harvie अमेरिकन स्टैंड-अप कॉमेडियन और एक्टर हैं। Harvie 15 सालों से कॉमेडी कर रहे हैं। कई मशहूर सेलिब्रिटीज के साथ परफॉर्म कर चुके हैं। Ian ने 32 साल की उम्र में ट्रांसजेंडर के रूप में सामने आए थे।
Rocco Kayiatos

Kayiatos अमेरिकन हिप-हॉप रिकॉर्डिंग आर्टिस्ट हैं और उनका स्टेज नेम Katastrophe है। Katastrophe को हिप-हॉप जॉनर का पहला ओपनली ट्रांसजेंडर होने का क्रेडिट दिया जाता है।
पहले थीं महिला खिलाड़ी, फिर बनी पुरुष।
Balian Buschbaum

Buschbaun पहले जर्मन पोल वॉल्टर थे। तब उनका नाम Yvonne Buschbaun हुआ करता था। Buschbaun ने चोट के चलते खेल से संन्यास ले लिया था। उसके बाद 2008 में उन्होंने अपना पहला नाम भी बदल लिया था। Source
Lucas Silveira

Silveira कैनेडियन वोकलिस्ट, गिटारिस्ट और सॉन्ग राइटर हैं। Silveira ने 2004 में खुद को ट्रांसजेंडर के रूप में स्वीकार किया था। 2010 में उन्होंने हार्मोन रिप्लेसमेंट सर्जरी शुरू की थी। Silveira ऐसे पहले ओपनली ट्रांसजेंडर थे, जिन्हें किसी बड़े बैंड के लिए साइन किया गया था।
ये सभी ट्रांस मैन दुनियाभर के टांसजेंडर्स को जागरूक करने का काम कर रहे हैं। ये वाकई पूरे समाज के लिए प्रेरणा है।

No comments:
Post a Comment