सऊदी अरब की एक निजी कम्पनी के मालिक के घर पैदा हुआ था ओसामा बिन लादेन। घर पर पैसा बेहिसाब था तो उसने पैसों का इस्तेमाल किया एक धार्मिक संस्था खोलने में। संस्था का नाम था 'अलकायदा'। धर्म के नाम पर खोली गई इस संस्था को आतंकी गतिविधियों के चलते और अमेरिका पर 9 सितम्बर 2011 को हुए हमले की जिम्मेदारी लेने के बाद आतंकी संगठन घोषित कर दिया गया था। इस हमले में 2,996 लोग मारे गए थे जबकि करीब 6,000 लोग घायल हुए थे। इस हमले ने पूरी दुनिया को हिलाकर रख दिया था। ओसामा अपनी हिंसक गतिविधियों के चलते आतंक का दूसरा नाम बन गया था।
मगर बुराई का अंत होना निश्चित है। ओसामा का भी हुआ। मई 2011 में पाकिस्तान के एबटाबाद में छिपकर रह रहे अलकायदा प्रमुख ओसामा बिन लादेन को अमेरिकी कमांडोज ने मार गिराया था। ओसामा के ठिकाने से कई चीजें बरामद हुई थीं, जिनमें एक अहम चीज थी उसका कंप्यूटर। अमेरिकन खुफिया एजेंसी सीआईए की ओर से ओसामा के कंप्यूटर में मौजूद वीडियोज और डाटा की लिस्ट जारी की गई है।
आइये जानते हैं कि उसके कंप्यूटर से क्या-क्या मिला?
मिला इतना सारा डाटा
ओसामा के ठिकाने से सीआईए को करीब 18 हजार डाक्यूमेंट्स फाइल्स, करीब 80 हजार ऑडियो, इमेज फाइल्स और हजारों वीडियोज मिले। यह पूरा डाटा करीब 175GB का है।
मिले दिल दहला देने वाले वीडियोज
ओसामा के कंप्यूटर में कई दिल दहला देने वीडियो भी मिले, जिनमें अमेरिकन हॉस्टेज Jack Hensley के सिर कलम करने का वीडियो भी शामिल है।
मिले ओसामा के बेटे के वीडियोज
ओसामा के वीडियो कलेक्शन में उसके बेटे हमजा के वीडियोज भी शामिल है।
ओसामा के घर के वीडियोज
ओसामा के डाटा में उसके घर में शूट किये गए कुछ वीडियोज और प्रेस को जारी किये गए वीडियोज भी मिले।
Antz
यह 1998 में रिलीज हुई एक एनिमेटेड कॉमेडी फिल्म है, जिसमें चीटियों की कहानी दिखाई गई है।
Charlie bit my finger
यह 2007 में वायरल हुआ एक वीडियो है, जिसे इंटरनेट पर लोगों का बहुत प्यार मिला।
गाय की कहानी
यह 2004 में रिलीज हुई वाल्ट डिज्नी की एक एनिमेटेड फिल्म है, जो तीन गायों की कहानी है।
Ice Age: Dawn of the Dinosaurs
2009 में रिलीज हुई यह फिल्म सबसे ज्यादा कमाई करने वाली एनिमेटेड फिल्मों में गिनी जाती है। ओसामा के कंप्यूटर में मिली फाइल्स में इस फिल्म का मिलना इसकी पॉपुलैरिटी को बताता है।
Resident Evil
ओसामा के कंप्यूटर में अमेरिकन फिक्शन हॉरर सीरीज Resident Evil भी मिली।
मिले ये हिंदी गाने
ओसामा के पास मिले हिंदी गानों के कलेक्शन से पता चलता है कि उसे हिंदी गानों का भी काफी शौक था। उसके कंप्यूटर में अजय देवगन और काजोल की फिल्म "प्यार तो होना ही था" का गीत "अजनबी मुझको इतना बता" मिला।
सलमान की फिल्म का भी मिला गाना
ओसामा के कंप्यूटर में सलमान खान और माधुरी दीक्षित की फिल्म "दिल तेरा आशिक" का टाइटल सॉन्ग भी मिला।
एक और हिंदी गाना
ओसामा के कंप्यूटर में मिला एक और हिंदी गाना जो 1994 में आई फिल्म 'जाने तमन्ना' का "तू चांद है पूनम का" है।
इंग्लिश ट्यूटोरियल
ओसामा इंग्लिश सीखने की कोशिश में था क्योंकि उसके कंप्यूटर में बेसिक इंग्लिश के ट्यूटोरियल पाए गए।
टॉम एंड जेरी
टॉम एन्ड जैरी के फैन पूरी दुनिया में हैं। बताइये ओसामा भी उनका फैन निकला।
Where in the World Is Osama bin Laden?
2008 में ओसामा की खोज पर बनाई गई यह डॉक्यूमेंट्री फिल्म भी ओसामा के कंप्यूटर में पाई गई।
अगर आपको ये आर्टिकल पसंद आया तो इसे अपने करीबियों के साथ भी शेयर करें।
मेरे और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए, यहाँ क्लिक कर मुझे सब्सक्राइब करें।
















No comments:
Post a Comment