इंडियन टेलीविजन के सबसे पुराने और चर्चित रियलिटी शो में से एक है 'सा रे गा मा पा'। ज़ी टीवी पर टेलीकास्ट होने वाला यह सिंगिंग रियलिटी शो 1995 में 'सा रे गा मा' के नाम से शुरू हुआ था। शुरुआती सालों में सिंगर सोनू निगम ने इस शो को होस्ट किया था। गुजरते वक्त के साथ शो के होस्ट और फॉर्मेट भी बदल गए।
'सा रे गा मा पा लिटिल चैंप्स 2017' की बात करें तो इस छठवें सीजन को सीनियर सिंगर उदित नारायण के बेटे आदित्य नारायण होस्ट कर रहे हैं। हिमेश रेशमिया, नेहा कक्कड़ और जावेद अली बच्चों को मेंटर कर रहे हैं। इस बार के सीजन 6 में 5-14 साल के बच्चों ने हिस्सा लिया है। ये सभी अपने-अपने स्कूल्स को रिप्रेजेंट कर रहे हैं।
25 फरवरी 2017 को शुरू हुए इस सीजन में इस बार अनेक प्रतिभाशाली बच्चे शामिल हुए हैं। बावजूद इसके इनमें शामिल नन्हे 'जयस कुमार' खासी सुर्खियां बटोर रहे हैं। संगीतकार हिमेश तो उन्हें छोटे भगवान कहकर बुलाते हैं। लेकिन ऐसा क्यों? यह आपको स्टोरी पढ़ने के बाद पता लगेगा।
नन्हे जयस
इस छोटे से बच्चे का नाम ही जयस कुमार है। वो हमेशा ही अपनी परफॉर्मेंस से सबका दिल जीत लेता है। बातें भी बड़ी प्यारी करता है। दिल्ली से ताल्लुक रखने वाले जयस की उम्र केवल 6 साल है।
प्रतिभागी नहीं है जयस
जयस, प्रतिभागी नहीं है क्योंकि शो में उन्हें केवल मनोरंजन के उद्देश्य से रखा गया है। मतलब वो दूसरे बच्चों के साथ कॉम्पिटिशन में शामिल नहीं है। सभी मेंटर्स का मानना है कि शो के दौरान जयस को बहुत कुछ सीखने का मौका मिल जाएगा।
हिमेश रेशमिया के साथ जयस ने किया यह चमत्कार।
हो गए नतमस्तक

स्टूडियो ऑडिशन राउंड के दौरान जयस ने 'चन्ना मेरेया' गाना गया था। हिमेश उनके परफॉर्मेंस से इतने प्रभावित थे कि उन्होंने जाकर जयस के पैर छू लिए थे। और तो और जयस ने भी उन्हें आशीर्वाद दे दिया था।
फिर हुआ चमत्कार
हिमेश के पिता के घुटनों में कुछ समस्या है और डॉक्टर ने तो सर्जरी की सलाह दी थी। ऑडिशन वाले दिन हिमेश इसी टेंशन में थे। लेकिन जयस ने आशीर्वाद दिया कि 'आपका कल्याण होगा' तो उनके पिता ठीक होने लगे और डॉक्टर ने सर्जरी के लिए भी मना कर दिया।
आगे जानिए केवल 1% लोगों की तरह क्यों हैं जयस।
दिल का मामला
हम सभी जानते हैं कि आमतौर पर मनुष्य का दिल बायीं तरफ होता है। लेकिन जयस का दिल दायीं तरफ है। इसी वजह से सभी लोग जयस को एक चमत्कार मानते हैं। हिमेश तो जयस को 'छोटे भगवान' भी कहते हैं।
यह भी खास बात
जयस में और भी कई खूबियां हैं। उनकी माँ के अनुसार जयस की याददाश्त गजब है। नन्हे जयस को तीन-चार बार सुनने के बाद ही किसी भी गाने के बोल याद हो जाते हैं। इतनी छोटी उम्र में ऐसा कर पाना चमत्कार ही है।
इतना बड़ा होकर बोलना सीखा था जयस।
4 साल की उम्र में सीखा बोलना
आपको आश्चर्य होगा कि आज बड़े-बड़े सुर लगाने वाला जयस 4 साल की उम्र तक बोल ही नहीं पाता था। जबकि उसकी सिंगिंग तो डेढ़ साल की उम्र से ही शुरू हो गई थी।
गाने के लिए साइन
भले ही जयस शो में सिर्फ एंटरटेनमेंट के लिए है। मगर वो हमेशा अपनी प्रस्तुति से सबको खुश कर देता है। हिमेश रेशमिया ने जयस को एक गाने के लिए साइन भी किया है।
देखिए कौन सा था वो परफॉर्मेंस।
हनुमान चालीसा सुनाई
जी हाँ! इस छोटे से बच्चे को 'हनुमान चालीसा' भी याद है। जयस को 'हनुमान चालीसा' गाते देखकर हिमेश को यह महसूस हुआ था कि आने वाले समय में जयस भी म्यूजिक इंडस्ट्री में एक बड़ा सिंगर बन सकता है।
हुनर तो है
हिमेश का मानना है कि जयस में हुनर है। अगर उसे सही तरह से गाइड किया जाए तो वो भी सिंगिंग के क्षेत्र में कमाल कर सकता है।
फिलहाल हम सभी की शुभकामनाएं जयस के साथ हैं।









No comments:
Post a Comment