Monday, 6 November 2017

वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की जिद में इन 10 जांबाजों ने गंवा दी थी अपनी जान

वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की जिद में इन 10 जांबाजों ने गंवा दी थी अपनी जान
आमतौर पर युवतियों को नाखून बढ़ाने का क्रेज होता है। इन युवतियों के नाखून थोड़े लंबे भी होते हैं। लेकिन क्या आपने ऐसी किसी महिला को देखा है, जिसके नाखून की लंबाई फीट में हो? अरे, मैं मजाक नहीं कर रही हूँ। यह बिल्कुल सच बात है। अमेरिका की Ayanna Williams का नाम इसी बात के लिए 'गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड्स' में दर्ज है। वे पिछले 20 सालों से अपने नाखून बढ़ा रही हैं, जिनकी लंबाई 18  फीट से भी अधिक है। बस एक बार कल्पना करके देखिए। हो गए न रोंगटे खड़े।  
जिंदगी में अलग कर गुजरने की चाहत में कुछ लोग वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने निकल पड़ते हैं। कुछ लोग ऐसा करने के लिए किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार रहते हैं। वो बालों से ट्रक खींचते हैं या फिर ऊंचाई से कूद जाते हैं। कई खतरनाक स्टंट्स करने से भी लोग नहीं घबराते हैं। कारण होता है वर्ल्ड रिकॉर्ड। 
आज हम आपके लिए ऐसे ही कुछ लोगों से जुड़ी जानकारियां लेकर आए हैं, जिन्होंने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की कोशिश में अपनी जान ही गंवा दी। आइए जानते हैं पूरा मामला।

10. हारिस सुलेमान 

10. हारिस सुलेमान 
इंडियाना का 17 वर्षीय यह पायलट 30 दिन में दुनिया घूमकर ऐसा करने वाला सबसे छोटा पायलट बनने वाला था। हारिस ने सिंगल इंजन प्लेन में अपने पिता के साथ उड़ान भरी थी। लेकिन दुर्भाग्यवश उनका प्लेन क्रैश हो गया। दोनों की मौत हो गई। 

9. Juan Francisco Guillermo 

9. Juan Francisco Guillermo 
चिली के Juan Francisco Guillermo साइकिलिंग में वर्ल्ड रिकॉर्ड बना रहे थे। Juan की 2,50,000 किलोमीटर की दूरी पांच साल में पूरी होनी थी। उनका यह रिकॉर्ड बनने में कुछ ही महीने बाकी थे। मगर थाईलैंड में एक ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। उनके साथ उनका सपना भी चला गया। 
इस भारतीय की मौत हो गई और लोगों को पता भी नहीं चला। 

8. शैलेन्द्र नाथ रॉय 

8. शैलेन्द्र नाथ रॉय 
शैलेन्द्र, भारतीय स्टंटमैन थे और दो वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके थे। इस तीसरे स्टंट के दौरान रॉय अपनी पोनीटेल को ज़िप वायर से बांधकर तीस्ता नदी को पार कर रहे थे। लेकिन इस दौरान उन्हें हार्ट अटैक आ गया और आधे घंटे संघर्ष करने के बाद उनकी मौत हो गई। 

7. Dr. Guy Garman 

7. Dr. Guy Garman 
Dr. Guy Garman 'Doc Deep' स्कूबा डाइवर थे। वो 1200 फीट की गहराई तक जाकर सबसे गहरी स्कूबा डाइविंग करने का रिकॉर्ड बनाने वाले थे। उन्होंने अपनी-अपनी टीम के साथ डाइव शुरू भी कर दी थी, लेकिन कुछ फीट बाद वो अकेले ही आगे गए और लौटकर नहीं आए। जांच के बाद पता चला कि Garman की मौत बहने से हुई थी। वो अपनी मंजिल तक नहीं पहुंच पाए थे।
अगली महिला की किस्मत कुछ ज्यादा ही खराब थी।

6. डायना पेरिस 

6. डायना पेरिस 
डायना एक स्काईडाइवर थी। वो 222 अन्य स्काईडाइवर्स के साथ मिलकर सबसे अधिक ऊंचाई से फ्री-फॉल का रिकॉर्ड बना रही थी। लेकिन फ्री फॉल के दौरान पेरिस का पैराशूट खराब हो गया। कुछ ही देर में वो ऊंचाई से गिरने लगी और बच नहीं पाई। 

5. Javad Palizbanian 

5. Javad Palizbanian 
ईरान का यह जांबाज सबसे अधिक बसों के ऊपर से मोटरबाइक कुदाने का रिकॉर्ड बना रहा था। 44 वर्षीय Javad 22 बसों के ऊपर से मोटरबाइक को छलांग लगवाने वाले थे। लेकिन उनकी गाड़ी 13वीं बस के नीचे आ गई और उनकी वहीं मौत हो गई। 
ऐसी रिकॉर्ड बनाने की कोशिश कोई सपने में भी न करें। 

4. जनका बसनायके 

4. जनका बसनायके 
24 वर्षीय श्रीलंकन युवक सबसे अधिक समय तक जिंदा दफन रहने का रिकॉर्ड बनाना चाहता था। बसनायके को सुबह 9:30 बजे 10 फीट गहरे गड्ढे में दफनाया गया था, जिसे ऊपर से मिट्टी और लकड़ी से ढंका गया था। फिर जब 4 बजे उसे बाहर निकाला गया तो वो बेहोश था। बाद में डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

3. बिल वार्नर 

3. बिल वार्नर 
वार्नर एक रेसर थे। वो अपने ही लैंड स्पीड रिकॉर्ड को तोड़ना चाहते थे। वार्नर का लक्ष्य 300 मील/घंटे की स्पीड से गाड़ी चलाना था। वार्नर ने अपनी सुजुकी हायाबुसा से राइड शुरू भी कर दी। जब वो 285 मील/घंटे की स्पीड पर थे, तब उनकी मोटरबाइक राइट साइड में झुक गई और दोनों घास में जाकर गिर गए। अस्पताल में वार्नर की मौत हो गई। 
इन्हें भी स्पीड के चक्कर में गंवाई जान।  

2. Lowell Bayles 

2. Lowell Bayles 
Lowell Bayles एयर रेस पायलट थे। Bayles लैंडप्लेन स्पीड रिकॉर्ड को तोड़ने की कोशिश कर रहे थे। उन्होंने model Z में उड़ान भी भरी थी। लेकिन रास्ते में 300 मील/घंटे की गति से दौड़ रहा उनका प्लेन क्रैश हो गया और वो अपनी जान गंवा बैठे।

1. डोनाल्ड कम्बेल 

1. डोनाल्ड कम्बेल 
डोनाल्ड कम्बेल स्पीड के बादशाह थे। उन्होंने जमीन और पानी में 8 वर्ल्ड स्पीड रिकार्ड्स तोड़े थे। डोनाल्ड अपने ही वाटर स्पीड रिकॉर्ड को तोड़ने के इरादे से पानी में उतरे थे। लेकिन रिकॉर्ड बनाते समय उनकी जेट-इंजन बोट जब 300 मील/घंटे की रफ्तार पर पहुंची तो वो दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कम्बेल को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा।  
हमारी तो यही गुजारिश है कि आप में से कोई भी इस तरह के वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की कोशिश न करें।

No comments:

Post a Comment