साध्वियों के बलात्कार के मामले में 20 साल की सजा काट रहा अय्याश बाबा राम रहीम आज भले ही जेल की चार दीवारी में कैद हो चुका है। बावजूद इसके बाबा के अपराधों की हर दिन एक नई कहानी सामने आ रही है। तभी तो वो लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। हालांकि इन बातों को सुनकर बाबा के अनुयायी ही नहीं सामान्यजन भी हैरान हैं। कारण कि बातें ही कुछ ऐसी हैं।
पिछले दिनों बताया गया था कि बाबा को सेक्स की लत है। अब डेरे में साध्वी रही एक महिला ने खुलासा किया है कि बाबा हर दिन एक नई लड़की के साथ संबंध बनाता था। आलम यह था कि लड़कियां बाबा से बचने के लिए पीरियड्स तक का बहाना बनाया करती थीं।
आज हम आपके लिए ऐसी ही कुछ चौंकाने वाली बातें लेकर आए हैं। तो फिर देर किस बात की है। आइए जानते हैं पूरी बात।
पिताजी या पापाजी
डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम को उनके भक्त और उनके आश्रम में रहने वाले साधु-साध्वियां, पिताजी या पापा जी कहकर बुलाते थे। वहीं बाबा के डेरे में रहने वाली साध्वियों को शाही बेटियां कहा जाता था।
ये औरतें करती थीं तैयार
जो औरतें जवानी के दिनों में बाबा के साथ हमबिस्तर हो चुकी थीं। जिनसे बाबा का मन भर चुका था। ऐसी महिलाएं बाबा के साथ रात गुजारने के लिए लड़कियों का ब्रैनवॉश करती थीं।
बाबा की माफी
डेरे में महिलाओं को ऐसी गुफा में रखा जाता था जहां का सीधा रास्ता बाबा की गुफा में जा मिलता था। उसके बाद उन्हें बाबा की माफी (यानी बाबा के साथ हमबिस्तर होने) के लिए भेजा जाता था।
पसंद की लड़की
एक साध्वी द्वारा दिए गए इंटरव्यू में बताया गया कि राम रहीम रात के समय में कई साध्वियों को अपनी गुफा में बुलाता था। उनमें से जो बाबा को पसंद आती उसे रोक लेता और बाकियों को बाहर भेज देता था।
ना सुनना पसंद नहीं
राम रहीम को जो लड़की पसंद आ जाती थी, उसे राम रहीम के साथ न चाहते हुए भी हमबिस्तर होना पड़ता था। बाबा को ना सुनना पसंद नहीं था।
पीरियड्स का बहाना
इस साध्वी ने यह भी बताया कि एक बार इसी तरह बाबा ने इस साध्वी को अपना शिकार बनाने की सोची और शारीरिक संबंध बनाने चाहे। लेकिन इस साध्वी ने समझदारी से काम लिया और पीरियड्स का बहाना बनाकर बच निकली।
नशीला पेय पिलाकर वश में
पहचान छुपाए रखने की शर्त पर साध्वी ने बताया कि राम रहीम एक विशेष तरह का नशीला पदार्थ पिलाकर साध्वियों को अपने वश में कर लेता था और उनके साथ संबंध बनाता था।
ऑस्ट्रेलिया से सेक्स की दवा
खबरों के अनुसार, बाबा सेक्स एडिक्टेड था। वह अपनी सेक्स पावर बढ़ाने के लिए ऑस्ट्रेलिया से सेक्स की दवा मंगवाता था। साध्वी का यह भी कहना था कि बाबा की गुफा से अक्सर लड़कियों के चीखने-चिल्लाने की आवाज आया करती थी।
हनीप्रीत से संबंधों पर
एक साध्वी ने बताया कि हनीप्रीत और बाबा बाप-बेटी नहीं है। ये सारे दावे गलत हैं। हनीप्रीत तो बाबा तक लड़कियां पहुंचाने का काम करती थी। हनीप्रीत की वजह से ही बाबा और उसकी पत्नी में भी दूरियां थी।
देता था धमकियां
साध्वियां बाबा के खिलाफ मुँह खोलने से इसलिए भी कतराती थी क्योंकि बाबा उन्हें डरा धमका कर रखता था कि अगर किसी ने उसके खिलाफ कुछ बोला तो वो साध्वी के भाई और पिता का कत्ल करवा देगा। बाबा एक साध्वी के भाई को मरवा भी चुका था।
यह स्टोरी अपने फैंस के साथ भी शेयर कीजिएगा।











No comments:
Post a Comment