'मिस यूनिवर्स कॉम्पिटिशन' में भारत की ओर से पहली बार प्रतिनिधित्व करने वाली सुंदरी थीं इन्द्राणी रहमान। उन्होंने उस दौर में सिर्फ इस प्रतियोगिता में हिस्सा ही नहीं लिया बल्कि भारतीय संस्कृति का नायाब नमूना भी दुनिया के सामने पेश किया था। हालांकि वो इस स्पर्धा को जीतने में असफल रही थीं। मगर हां, उन्होंने उसी साल 'मिस इंडिया' का खिताब जरूर अपने नाम किया था।
वैसे आपको बता दें कि आज से लगभग 65 साल पहले दुनिया का पहला 'मिस यूनिवर्स कॉम्पिटिशन' कैलिफोर्निया में हुआ था। इस कॉम्पिटिशन में इंडिया की ओर से हिस्सा लिया था इन्द्राणी रहमान ने। वे उस समय केवल 22 साल की थीं और एक बच्चे की माँ बन चुकी थीं। इन्द्राणी की शादी 15 साल की उम्र में ही हबीब रहमान से हो गई थी। बावजूद इसके इंद्राणी का यह सफर बेहद मजेदार रहा।
वो कैसे, तो यह आपको स्टोरी पढ़ने के बाद पता लग जाएगा।
स्विम सूट राउंड था खास

अब इस बात को तो सभी भली-भांति जानते हैं कि मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में स्विम सूट राउंड होता है। इन्द्राणी रहमान भी स्विम सूट राउंड का हिस्सा बनी थीं, मगर अपने ही अंदाज में। बोले तो उन्होंने इस राउंड में भी अपनी संस्कृति को साथ रखा था।
उस दौर में किया था ये काम
देश को इतने बड़े लेवल पर रिप्रेजेंट करने के लिए आत्मविश्वास और साहस की जरूरत तो होती ही है। मगर उस दौर में बिकिनी के साथ ऐसा प्रयोग करना वाकई हिम्मत की बात थी।
भारतीय संस्कृति और बिकिनी का तालमेल आप देखिएगा आगे...
22 साल पहले हुई पहल

वैसे तो 22 साल पहले इंडिया को सुष्मिता सेन के रूप में पहली मिस यूनिवर्स मिली लेकिन इसकी नींव तो इन्द्राणी रहमान ने ही रखी थी। जी हां। भारत की ओर से पहली बार मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने वाली महिला तो सुष्मिता सेन हैं मगर इसकी पहल करने वाली इन्द्राणी थीं।
देखिए इन्द्राणी का अंदाज
तस्वीर में आप देख सकते हैं कि इन्द्राणी, मिस यूनिवर्स की दूसरी कंटेस्टेन्ट्स के साथ स्विम सूट राउंड में नजर आ रही हैं। इस दौरान भी उनके चेहरे पर मुस्कान और सहजता बनी हुई है।
लेकिन स्विम सूट में ट्विस्ट है...
बिकिनी के साथ ये भी
इन्द्राणी ने बिकिनी तो पहनी लेकिन साथ में भारतीय परम्परा को भी जिंदा रखा। उन्होंने बड़ी ही खूबसूरत बिंदी लगाई और बालों में गजरा लगाया। यह पहला मौका था जब स्विम सूट राउंड में बिकिनी पहनकर कोई कंटेस्टेंट ऐसी नजर आई थीं।
इतनी चीजों में महारत हासिल

इन्द्राणी ने महज 9 साल की उम्र में क्लासिकल डांस की ट्रेनिंग शुरू कर दी थी। इंद्राणी को भरतनाट्यम, कुचिपुड़ी, कथकली और ओडिशी समेत कई क्लासिकल डांस में महारत हासिल थी।
दुनिया तक पहुंचाई भारतीय कला और...
क्लासिकल डांस को दुनिया तक पहुँचाया
1976 में इन्द्राणी, अमेरिका में सेटल हो गईं। वहां भी उन्होंने क्लासिकल डांस को दुनिया तक पहुँचाया। वे न्यूयॉर्क लिंकन सेंटर ऑफ परफॉर्मिंग आर्ट्स के जूलियार्ड स्कूल में डांस की फैकल्टी भी थीं।
हार्वर्ड में दी डांस क्लासेस

हार्वर्ड यूनिवर्सिटी अमेरिका की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी है। इन्द्राणी ने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में भी डांस की क्लासेस ली थीं। उन्होंने क्वीन एलिजाबेथ से लेकर फिदेल कास्त्रो तक के सामने परफॉर्म किया है।
और फिर...
ये अवार्ड मिल चुका है
इन्द्राणी नृत्य के क्षेत्र में देश को नए स्तर पर लेकर गईं। उनके इस खास योगदान की वजह से उन्हें 1969 में पद्मश्री और 1981 में संगीत नाटक अकादमी अवॉर्ड मिल चुका है।
1999 में ली अंतिम सांसें

देश को नए शिखर पर ले जाने वाली इन्द्राणी ने 1999 में अंतिम सांसें ली। यदि उस समय देश की ये महिला अपने साहस का परिचय नहीं देती तो आज हमें न सुष्मिता सेन मिल पाती और न लारा दत्ता।






No comments:
Post a Comment