वक्त के साथ-साथ टेक्नोलॉजी हमारे अंदर घुलती जा रही है और ये जितनी तेजी से घुल रही है, उतनी ही तेजी से हमारी फीलिंग्स को मार रही है। पहले इंसान के दो चेहरों के बारे में बात की जाती थी मगर अब फीलिंग्स के मरने से इंसान के न जाने कितने चेहरे नजर आने लगे हैं। वो घर के बाहर खड़े भिखारी को भगा देता है लेकिन जब फेसबुक पर भिखारी के लिए लिखी गई पोस्ट देखता है कि 1 लाइक = 10 रुपए तो फटाफट उसे शेयर कर डालता है। किसी के रेप पर दुःख जताता है फिर रात को खुद किसी को छेड़ता है।
आज के समय के ऐसे ही कुछ मौजूदा हालात को Illustration आर्टिस्ट Payam Boromand और Koren Shadmi ने Illustration में पिरोया है। आप भी इन्हें देखिये और दूसरों को भी दिखाइए।
सिर्फ कुछ लोग ही अपनी आँखों से दुनिया देख रहे हैं
आज के दौर में भले ही सबकुछ हमारी आंखों के सामने चल रहा हो लेकिन हम उसे भी मोबाइल स्क्रीन पर देखना पसंद करते हैं। यह तो बिल्कुल ऐसा ही है कि सामने होते हुए भी दुनिया को आंखों से न देखना।
अगर होता आईना तो ऐसे ही नजर आते कई लोग
अगर आईना होता तो लड़की को किसी खाने की चीज की तरह देखने वाले लोग ऐसे ही नजर आते।
गुस्सा होता है इस तरह फ्लो
इंसान, बॉस से डांट खाकर घर आता है और घर पर बीवी को डांटता है। बीवी, बच्चों को डांटती है और बच्चा पालतू जानवर पर गुस्सा निकाल लेता है। अब पालतू जानवर कहां जाए किसी को डांटने के लिए।
इमोजी खा गए जिंदगी का रोमांस
आज प्यार का इजहार भी लोग इमोजी की मदद से कर लेते हैं। ऐसे में प्यार उनकी जिंदगी में ही बरकरार है जो टेक्नोलॉजी से दूरी बनाए हुए हैं।
गरीब तो नजर ही नहीं आते
अमीर-अमीर होते जा रहे हैं और गरीब-गरीब। चाहे देश की सरकार हो या रईसजादे, गरीब किसी को नजर ही कहाँ आते हैं।
कानून का तराजू भी चाइना से आता है
आज चाइना से देश में क्या नहीं आता? WhatsApp पर चाहे कितना भी चाइनीज आइटम का विरोध कर लिया जाए मगर सच तो ये है कि ऐसे मैसेज से कुछ भी नहीं होने वाला।
इनके पास पैसे कहाँ से आते हैं?
ISIS ने आज कई देशों का जीना मुश्किल कर रखा है। सोचने वाली बात है कि लेटेस्ट टेक्नोलॉजी इस्तेमाल कर रही ISIS के पास इसके लिए पैसे आते कहाँ से हैं?
उनकी मेहनत किसी को नहीं दिखती
किसी एक चीज को बेहतरीन बनाने के पीछे न जाने कितने लोगों की मेहनत होती है मगर उसका पूरा क्रेडिट अपर क्लास के लोग ले जाते हैं।
वो चीखें जो घर की चार दीवारी में दबा दी जाती हैं
न जाने कितनी महिलाओं की चीखें घर की चार दीवारी में दबा दी जाती हैं।
जिंदगी ऐसी ही हो जाती है
जिंदगी को एक वक्त तक ही हम एन्जॉय करते हैं। उसके बाद जॉब के जंजाल में हम ऐसे उलझते हैं कि वो हमारी जिंदगी बन जाता है।
जिसे जरूरत है उसे नहीं मिलता
तस्वीर में नजर आ रहे सेब हमारे देश के आरक्षण की तरह ही हैं। ये उन्हीं को नहीं मिल रहा जिन्हें इनकी सबसे ज्यादा जरूरत है।
ड्रग्स के नशे में अंधा होता युवा
आज ड्रग्स के नशे में देश का युवा, अंधा होता जा रहा है। अब उसे अपना करियर, सेहत जैसी चीजें नजर ही नहीं आती हैं।
कुछ वक्त में ऐसी होगी दुनिया
टेक्नोलॉजी जितनी तेजी से हमारी जिंदगी में पैर पसार रही है, उस हिसाब से बहुत ही जल्द दुनिया कुछ ऐसी हो जाएगी।
हमारा एजुकेशन सिस्टम
हमारा एजुकेशन सिस्टम कुछ ऐसा ही है न? यहाँ अच्छा कॉलेज मिलना किसी जंग जीतने से कम नहीं है।
















No comments:
Post a Comment