Monday, 6 November 2017

किसी का हुआ बलात्कार तो किसी को घरवालों ने ही बेचा, ये है 200 साल पुराने वेश्यालय में महिलाओं का हाल

किसी का हुआ बलात्कार तो किसी को घरवालों ने ही बेचा, ये है 200 साल पुराने वेश्यालय में महिलाओं का हाल
वेश्यावृति का चलन तो दुनियाभर में है। मगर बांग्लादेश जैसे कुछ देशों में इसे वैध माना जाता है। यहाँ के स्थानीय एनजीओ के अनुसार देश में तकरीबन एक लाख वेश्याएं तो होंगी। आपको जानकर हैरानी होगी कि बांग्लादेश में कई वेश्यालय हैं। इनमें सबसे बड़ा वेश्यालय तो दौलतदिया गांव हैं। जहाँ लगभग 1300 सेक्स वर्कर्स काम करती हैं। 
बांग्लादेश के तंगेल जिले में एक 200 साल पुराना वेश्यालय है। कांडापारा वेश्यालय यहाँ का सबसे पुराना और दूसरा सबसे बड़ा वेश्यालय माना जाता है। 2014 में इस वेश्यालय को गिरा दिया गया था। मगर इसके बाद यहां की महिलाओं का जीवन संकट में आ गया था। ऐसे में एक एनजीओ की मदद से इसे फिर शुरू किया गया।  
कई महिलाओं ने अपनी पूरी जिंदगी ही यहाँ गुजार दी है। कुछ ऐसी हैं जिन्हें गांव से अगवा कर लाया गया था तो कुछ ऐसी भी हैं जिन्हें घरवाले ही यहां बेचकर चले गए थे। एक German फोटोजर्निलस्ट Sandra Hoyn ने कंडापारा के इस वेश्यालय में घूमकर यहाँ की तस्वीरें ली। साथ ही साथ मार्मिक शब्दों में इन सेक्स वर्कर्स की जिंदगी को बयां भी किया। तो फिर देर किस बात की है। आइए देखते हैं पूरा मामला।

कांडापारा वेश्यालय की गलियां 

कांडापारा वेश्यालय की गलियां 
कांडापारा वेश्यालय इतना बड़ा है कि इसे देखकर लगता है कि किसी बड़े से शहर में कोई छोटा सा शहर बसा हो। यह 'वेश्यालय गांव' दीवार से घिरा हुआ है। इसकी संकरी गलियों में खाने और चाय के ठेले हैं। इस वेश्यालय के अपने नियम-कायदे हैं। यहां बाकी समाज से अलग ही राज चलता है।

चर्चा करते ग्राहक 

चर्चा करते ग्राहक 
यहाँ वेश्याओं के साथ आम लोगों की तरह बर्ताव नहीं किया जाता है। गरीब लड़कियों को जबरदस्ती वेश्यावृति में धकेल दिया जाता है। सेक्स वर्कर्स को यहाँ से बाहर भी नहीं जाने दिया जाता है। और तो और उन्हें अपनी कमाई का बड़ा हिस्सा 'मैडम' को देना होता है।
आइए अब आपको बताते हैं इनमें से कुछ सेक्स वर्कर्स की कहानियां।

हँसते हुए Bonna 

हँसते हुए Bonna 
Bonna जब 7 साल की थी, तब उसके सौतेले पिता ने उसके साथ बलात्कार किया था। 10 साल की उम्र में वो घर से भाग गई। इसके बाद एक आदमी ने उसे इस वेश्यालय में पहुंचा दिया। Bonna हर रोज तक़रीबन 1000 रुपये कमा लेती है।

कस्टमर के साथ आसमां 

कस्टमर के साथ आसमां 
आसमां 14 साल की उम्र से यह काम कर रही है। उसका जन्म यहीं हुआ था। आसमां स्कूल जाती थी, लेकिन उसकी माँ सेक्स वर्कर है, इसलिए बच्चे उसे चिढ़ाते थे। उसने स्कूल जाना छोड़ दिया और यहाँ नाचने लगी। अब वो सेक्स वर्कर बन गई है। 
आगे पढ़िए यहां की एक लव स्टोरी।

 बॉयफ्रेंड के साथ सुमैया 

 बॉयफ्रेंड के साथ सुमैया 
टीटू ढाका से है। वो सुमैया का बॉयफ्रेंड होने के साथ ही उसका रेगुलर कस्टमर भी है। टीटू हर महीने के हफ्ते के लिए सुमैया के पास आता है।

होती है पिटाई 

होती है पिटाई 
टीटू और सुमैया के बीच झगड़ा होता रहता है। टीटू उसकी पिटाई भी कर देता है। वो सुमैया से शादी करना चाहता है लेकिन वो हमेशा उसे मना कर देती है। वो इस बात से डरती है कि टीटू उसके पैसे लेकर भाग जाएगा। 
आगे देखिए एक माँ का दर्द।

6 महीने की बच्ची के साथ काजोल 

6 महीने की बच्ची के साथ काजोल 
काजोल को खुद की असली उम्र नहीं पता है। मगर उसे लगता है कि वो 17 साल की है। जब वो 9 साल की थी तब उसकी शादी हो गई थी। उसकी आंटी ने उसे यहाँ बेच दिया था। बच्ची पैदा होने के 2 हफ्ते बाद ही उस पर सेक्स करने के लिए दबाव बनाया गया। हालांकि बच्ची होने के कारण उसका बिजनेस कम हो पाता है। 

दीपा की आँखों में आंसू 

दीपा की आँखों में आंसू 
दीपा एक कस्टमर की वजह से प्रेग्नेंट हो गई थी। वो दो महीने की गर्भवती है। उसके लिए यह बहुत ही मुश्किल समय है। 
आगे 15 साल की सेक्स वर्कर की कहानी। 

पाखी की ऐसी है कहानी 

पाखी की ऐसी है कहानी 
पाखी की उम्र 15 साल ही है। जब वो 10 साल की थी, तब उसकी शादी हो गई। कुछ समय बाद वो वहां से भाग गई। एक आदमी उसे रास्ते से उठाकर यहाँ ले आया। वो 14 साल की उम्र में यहां पहुंच गई थी।

कस्टमर की बाँहों में मेघा 

कस्टमर की बाँहों में मेघा 
मेघा 12 साल की उम्र से एक गारमेंट फैक्ट्री में काम किया करती थी। एक आदमी से उसे ज्यादा कमाई वाला काम दिलाने की बात कही और इस वेश्यालय में लाकर बेच दिया। 
आगे जानिए क्या होना चाहिए सेक्स वर्कर की न्यूनतम उम्र।

दो कस्टमर्स के साथ पपिआ 

दो कस्टमर्स के साथ पपिआ 
18 वर्ष की पपिआ के माता-पिता बचपन में ही गुजर गए थे। पपिआ और उसके पति को हेरोइन की लत लग गई थी। पपिआ को जेल भी जाना पड़ा था। वहां उसे एक महिला मिली थी जो उसे इस वेश्यालय में ले आई। 

18 वर्ष उम्र जरूरी

18 वर्ष उम्र जरूरी
वैसे तो आधिकारिक रूप से सेक्स वर्कर की उम्र कम से कम 18 साल होनी चाहिए, लेकिन यहाँ तो 12-14 साल की लड़कियों को भी इस काम में धकेल दिया जाता है। लड़कियों को उम्र में बड़ा दिखने के लिए कई तरह की दवाइयां भी दी जाती हैं। 
आगे जानिए वेश्यालय छोड़कर क्यों नहीं जाती महिलाएं।

कस्टमर की पिटाई करती प्रिया 

कस्टमर की पिटाई करती प्रिया 
यहाँ कई महिलाओं के रेग्युलर कस्टमर और बॉयफ्रेंड्स होते हैं। उन्हें शादी के प्रपोजल भी मिलते हैं, लेकिन इन्हें बतौर सेक्स वर्कर अपनी आजादी पसंद होती है, इसलिए ये उन्हें ठुकरा देती है।

प्रिया को चूमने की कोशिश करता कस्टमर 

प्रिया को चूमने की कोशिश करता कस्टमर 
यहाँ आई अधिकतर महिलाएं गरीब होती हैं। उन पर ढेर सारा कर्ज होता है। अगर वो अपना कर्ज चुका दे तो वेश्यालय छोड़कर जा भी सकती हैं। कस्टमर्स को मना भी कर सकती हैं। लेकिन समाज इन्हें स्वीकार नहीं करता, इसलिए ये यहीं रूक जाती हैं। 
अगली तस्वीर देखकर आपको शर्म आ जाएगी।

वो खुश भी और दुःखी भी 

वो खुश भी और दुःखी भी 
यहाँ आई महिलाएं मुश्किल वक्त से निकलकर आई हैं। लेकिन यहां आकर वो खुद कमा रही हैं और किसी पर निर्भर नहीं हैं। वो साथ नाचती-गाती और हँसती भी हैं। एक तरह से वो अपनी इस छोटी सी दुनिया में खुश और आजाद हैं। Source 1

No comments:

Post a Comment