Monday, 6 November 2017

जब इस महिला को नहीं मिला कोई परफेक्ट पार्टनर तो खुद से ही कर ली शादी

जब इस महिला को नहीं मिला कोई परफेक्ट पार्टनर तो खुद से ही कर ली शादी
टेक्नोलॉजी आज के समय में हमारे खून में घुल चुकी है। अगर एक घंटे के लिए भी हम मोबाइल से दूर हो जाएं तो बेचैनी सी होने लगती है। हमारे खून में घुल रही टेक्नोलॉजी ने हमारी जिंदगी को तो आसान बना दिया है लेकिन कहीं न कहीं इसने रिलेशनशिप्स को भी मजाक सा बना दिया है। 
आज Tinder पर हर दिन लोगों का नया रिलेशनशिप बनता है और कुछ दिन बेड पर गुजारने के बाद इसका द एन्ड हो जाता है। इसके बाद फिर से एक नया रिलेशनशिप। ऐसे माहौल में परफेक्ट लाइफ पार्टनर ढूँढना उतना ही मुश्किल है, जितना गहरे तालाब में गिरा हुआ सिक्का। 
बहरहाल, आज हम आपको ऐसी ही एक महिला से रूबरू करवाने जा रहे हैं जिन्होंने परफेक्ट लाइफ पार्टनर ढूंढने की कोशिश तो बहुत की लेकिन जब उन्हें कोई नहीं मिला तो उन्होंने खुद से ही शादी कर डाली। उनकी शादी की तस्वीरें देखकर आपको ऐसा महसूस होगा कि जैसे उन्हें परफेक्ट लाइफ पार्टनर मिला है।

लोग सिर्फ बोलते हैं

लोग सिर्फ बोलते हैं
लोगों से आपने ये तो सुना ही होगा कि हाथ से शादी कर लेना बेहतर है, वगैरह-वगैरह। लेकिन कभी कोई ऐसा सच में करने के बारे में नहीं सोचता है। हालाँकि स्मार्टफोन से शादी करने का एक मामला पहले भी सामने आ चुका है।

इन्होंने तो कर ही ली

इन्होंने तो कर ही ली
इंडिया में कुत्ते से शादी हो जाती है, कहीं सांप से शादी हो जाती है। मगर इटली की रहने वाली 40 साल की फिटनेस ट्रेनर लॉरा मेसी ने खुद से ही शादी कर ली है। 
आगे देखिये कितनी शानदार थी लॉरा की शादी और क्यों उठाया उन्होंने ऐसा कदम।

शादी में शामिल हुए इतने लोग

शादी में शामिल हुए इतने लोग
लॉरा की शादी में उनके रिश्तेदार और दोस्तों सहित कुल 70 लोग शामिल हुए थे। अपनी शादी के मौके पर लॉरा सफ़ेद रंग के गाउन में बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं।

खर्च किये इतने रुपए

खर्च किये इतने रुपए
लॉरा ने अपनी शादी के अवसर को भव्य बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। उन्होंने इस फंक्शन पर करीब £8,700 (₹7,55,316) खर्च किये। 
आगे जानिये क्यों की लॉरा ने खुद से शादी।

इतने साल तक रहीं रिलेशनशिप में 

इतने साल तक रहीं रिलेशनशिप में 
लॉरा 12 साल तक एक शख्स के साथ रिलेशनशिप में थीं। साल 2015 में यह रिश्ता खत्म हो गया था। 

किया खुद से शादी करने का फैसला

किया खुद से शादी करने का फैसला
लॉरा के अनुसार वो 20 साल से अपने लिए मिस्टर परफेक्ट तलाश रही थीं। उन्होंने अपने परिवार और दोस्तों से कहा था कि अगर उनके 40वें जन्मदिन तक उन्हें अपने लिए पार्टनर नहीं मिलता तो वो खुद से ही शादी कर लेंगी और आखिरकार उन्होंने ऐसा ही किया। 
आगे देखिये लॉरा ने हनीमून के लिए की है क्या प्लानिंग। 

हनीमून का भी प्लान

हनीमून का भी प्लान
वो बात अलग है उनकी इस शादी को कोर्ट की सहमति नहीं मिली है, लेकिन शादी के बाद लॉरा अकेले हनीमून मनाने इजिप्ट भी जा चुकी हैं।

सबकुछ मौजूद था

सबकुछ मौजूद था
लॉरा की शादी में दूल्हे के अलावा वो सबकुछ था जो एक ट्रेडिशनल शादी में होता है। जैसे 3 लेयर केक, नाच-गाना वगैरह-वगैरह। कमी थी तो बस एक दूल्हे की। 
आगे जानिये खुद से प्यार करने के बारे में लॉरा का क्या है कहना। 

खुद से करना चाहिए प्यार

खुद से करना चाहिए प्यार
लॉरा के अनुसार "मैं यह मानती हूं कि हम सबको सबसे पहले खुद से प्यार करना चाहिए। बिना राजकुमार के भी आप परी हो सकती हैं।"

खुद से शादी करने के लिए चाहिए पागलपन

खुद से शादी करने के लिए चाहिए पागलपन
लॉरा के अनुसार "सोलो शादी हर कोई नहीं कर सकता। खुद से शादी करने के लिए आपके पास एक निश्चित रकम होनी चाहिए, आपके आसपास मौजूद लोगों का सपोर्ट होना चाहिए और इन सबसे बढ़कर आप में वो पागलपन होना चाहिए।"

No comments:

Post a Comment