Monday, 6 November 2017

ये हैं दुनिया के 9 अजीबोगरीब प्रेग्नेंसी टेस्ट, इन्हें देखकर खड़े हो जाएंगे आपके रोंगटे

ये हैं दुनिया के 9 अजीबोगरीब प्रेग्नेंसी टेस्ट, इन्हें देखकर खड़े हो जाएंगे आपके रोंगटे
आजकल टीवी पर कई तरह की प्रेगनेंसी टेस्ट किट के एड आते रहते हैं। इन किट्स के जरिये मिनटों में पता किया जा सकता है कि महिला प्रेग्नेंट है या नहीं? लेकिन क्या आपने कभी सोचा कि बिना प्रेग्नेंसी टेस्ट किट के कैसे पता लगाया जाता होगा कि महिला प्रेग्नेंट है या नहीं? 
इतिहास में हम जैसे-जैसे पीछे जाते हैं, महिलाओं के हालात बदतर पाते हैं। प्रेग्नेंसी टेस्ट का भी कुछ ऐसा ही मामला है। तो चलिए जानते हैं पुराने समय में प्रेग्नेसी टेस्ट किस तरह किया जाता था। ये टेस्ट काफी अजीबोगरीब और बेतुके से मालूम पड़ते हैं। और तो और कुछ टेस्ट तो ऐसे हैं कि आपको उन्हें पढ़कर ही घिन आ जाएगी। 
अब देर किस बात की है। तुरंत पढ़ लीजिए यह स्टोरी। जानकारी बड़े काम की है।

प्याज वाला टेस्ट

प्याज वाला टेस्ट
इस टेस्ट में महिला से उसकी वजाइना में प्याज या कोई तेज खुशबू वाली सब्जी रखने के लिए कहा जाता था। अगर महिला की साँसों से उस सब्जी की खुशबू आ जाती थी तो मान लिया जाता था कि वो प्रेग्नेंट नहीं है। और अगर खुशबू नहीं आती तो उसे प्रेग्नेंट मान लिया जाता था।

गेंहू और जौ से टेस्ट

गेंहू और जौ से टेस्ट
इस अजीबोगरीब प्रेग्नेंसी टेस्ट में महिला गर्भवती है या नहीं, इसके साथ-साथ बच्चे का सेक्स भी बता दिया जाता था। इसमें एक बैग में गेंहू और जौ का मिश्रण भरकर महिला से कुछ दिन तक उसमें मूत्र करने के लिए कहा जाता था। अगर इस प्रोसेस में कुछ दिन बाद गेंहूं अंकुरित हो जाते थे तो मान लिया जाता था कि उसके पेट में लड़की है और अगर जौ अंकुरित हो जाते थे तो मान लिया जाता था कि उसके पेट में लड़का है। अगर कुछ भी अंकुरित नहीं होता था तो मान लिया जाता था कि वो गर्भवती नहीं है।
आगे देखिये किस तरह लीच से किया जाता था प्रेग्नेंसी टेस्ट।

लीच वाला टेस्ट 

लीच वाला टेस्ट 
इस टेस्ट में महिला का मूत्र एक बर्तन में भरकर उसमें लीच को डाल दिया जाता था। अगर लीच बर्तन पर निशान छोड़ देती थी तो महिला को प्रेग्नेंट मान लिया जाता था। 

रिबन टेस्ट

रिबन टेस्ट
इस टेस्ट में महिला का मूत्र एक बर्तन में भरकर उसमें एक रिबन डाल दिया जाता था। फिर महिला से उसे वो रिबन सूंघने के लिए कहा जाता था। अगर रिबन सूंघकर महिला को उल्टी करने की इच्छा होती थी तो उसे प्रेग्नेंट मान लिया जाता था। 
आगे देखिये किस तरह कोलगेट से किया जाता था प्रेग्नेंसी टेस्ट। 

बियर और खजूर से टेस्ट

बियर और खजूर से टेस्ट
इस टेस्ट में खजूर को पीसकर उसे बियर के साथ मिलाया जाता था। फिर उस मिश्रण पर महिला को बैठाया जाता था। अगर महिला उल्टी कर देती थी तो उसे प्रेग्नेंट मान लिया जाता था।

कोलगेट टेस्ट

कोलगेट टेस्ट
कोलगेट टेस्ट पुराने समय में नहीं बल्कि अभी भी कई जगहों पर किया जाता है। इस टेस्ट में एक बर्तन में कोलगेट लिया जाता है और उसमें महिला का मूत्र मिलाया जाता है। अगर उसमें झाग बन जाता है तो उसे प्रेग्नेंट मान लिया जाता है। 
आगे देखिये महिला के दूध से किस तरह किया जाता था प्रेग्नेंसी टेस्ट।

पीरियड्स वाला टेस्ट 

पीरियड्स वाला टेस्ट 
इस टेस्ट में महिला को शहद से बनी एक ड्रिंक पिलाई जाती थी। अगर इसे पीने के बाद उसके पीरियड्स आ जाते थे तो उसे प्रेग्नेंट मान लिया जाता था। जबकि दुनिया मानती है कि पीरियड्स आना प्रेग्नेंट न होने की निशानी है।

दूध का टेस्ट

दूध का टेस्ट
इस टेस्ट में महिला से एक ऐसी महिला का दूध पीने के लिए कहा जाता था जिसका कोई लड़का हो। अगर दूध पीने के बाद महिला को उल्टी हो जाती थी तो उसे प्रेग्नेंट मान लिया जाता था। 
आगे देखिये एक और अजीबोगरीब प्रेग्नेंसी टेस्ट।

मूत्र का टेस्ट

मूत्र का टेस्ट
इस टेस्ट को कुछ एक्सपर्ट्स किया करते थे। वो लड़की का मूत्र एक बर्तन में लेकर उसका विश्लेषण करते थे। वो उसका रंग वगैरह देखकर बता देते थे कि वो प्रेग्नेंट है या नहीं। इसके अलावा कभी-कभी वो मूत्र में वाइन मिलाकर भी उसका रिएक्शन देखते थे।

No comments:

Post a Comment